Connect with us

वाराणसी

काशी रेलवे स्टेशन के चौकी प्रभारी का तबादला, विदाई समारोह में उमड़ा स्नेह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के चौकी प्रभारी जेपी बहुगुणा का स्थानांतरण शाहगंज कर दिया गया है। उनकी जगह अब उन्नाव से आए अधिकारी लालजी यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मौके पर काशी स्टेशन परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे विभाग के कर्मचारी, अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने बहुगुणा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Loading...

लालजी यादव ने चार्ज संभालने के साथ ही कहा कि वह रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समारोह के दौरान कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page