Connect with us

वाराणसी

करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजूवीर सब्जी मंडी इलाके में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और पिता शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि महिला लोहे के तार पर कपड़ा डाल रही थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। पत्नी को बचाने पहुंचे ससुर और पति ने जैसे ही उसे छुना चाहा, दोनों भी बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद पड़ोसियों ने शोर मचाया और आनन-फानन में तीनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, घटना अचानक इतनी तेजी से हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी वरुण जोन प्रमोद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने की पुष्टि हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page