Connect with us

वायरल

कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मिला ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – अंजली मिश्रा

वाराणसी/लखनऊ। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त को ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’ 16 जुलाई को राजभवन, लखनऊ में रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के वार्षिक सभा के दौरान उनके वाराणसी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यकाल के दौरान किये गये जनहित के कार्यों के लिए दिया गया। राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ उत्कृष्ट सेवा सम्मान पत्र भी दिया गया।

बता दें कि, कोविड के दौरान कौशल राज शर्मा निर्देशन में रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा जरूरतमंद लोगों को विशेष मदद की गयी थी। गरीब,असहाय व अन्य जरुरतमंद लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से निःशुल्क दवा वितरण और इलाज के साथ ही निःशुल्क भोजन, पोषण पोटली व अन्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया। अति कुपोषित बच्चों व टीबी मरीजों को भी पोषण पोटली निःशुल्क वितरित किया गया।

उस दौरान उनके निर्देशन में रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सभी कोविड का इलाज कर रहे सरकारी व चैरिटेबल हॉस्पिटल को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, वेपोराईज़र व अन्य जीवन रक्षक दवाएं निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया गया। उनके निर्देशन में शहर की विभिन्न संस्थाओं को प्रेरित कर क्रमिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर थालेसेमिया व कैंसर पीड़ित मरीजों को भी निःशुल्क रक्त दिया गया।

Advertisement

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को प्रदान उत्कृष्ट सेवा सम्मान, वाराणसी रेडक्रॉस सचिव डॉ संजय राय, वेदमूर्ति शास्त्री, श्रीभाल शास्त्री ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हाथों प्राप्त किया।

राजभवन लखनऊ में आयोजित उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा उप मुख्यमंत्री व प्रदेश रेडक्रॉस चेयरमैन ब्रजेश पाठक, रेडक्रॉस महासचिव डॉ हिमा बिंदु नाइक सहित अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page