Connect with us

वाराणसी

कज्जाकपुर ओवरब्रिज सात साल बाद तैयार, वाहनों के लिए जल्द खुलेगा रास्ता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सात वर्ष पहले शुरू हुआ कज्जाकपुर ओवरब्रिज निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। बचे हुए हिस्से को अगले सात दिनों में पूरा कर एक दिसंबर से पुल को आमजन के लिए खोलने की तैयारी है। इसके शुरू होते ही शहर में रोजाना लगने वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पुराने पुल के जरिए आशापुर मार्ग को जोड़ने वाले इस आरओबी के खुलने से गाजीपुर होते हुए मऊ और बलिया, तथा आशापुर मार्ग से चहनियां–चंदौली की ओर जाने वाले यात्रियों को सुगमता मिलेगी। रविवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और तय समय से पहले पुल तैयार करने के निर्देश दिए।

Loading...

ओवरब्रिज चालू होते ही राजघाट से चंदौली दिशा में जाने वाले वाहन भी सहज रूप से निकल सकेंगे। नक्खी घाट, तेलियाना फाटक और कज्जाकपुरा क्षेत्र में रोजाना लगने वाला जाम समाप्त होने की उम्मीद है। यहां से प्रतिदिन लगभग तीन हजार वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण घंटों जाम लगना आम बात थी।

पांडेयपुर, आशापुर, सारनाथ या जाल्हूपुर से चहनियां–चंदौली जाने वालों को अब नक्खी घाट या तेलियाना फाटक पर बंद रेलवे क्रॉसिंग के इंतजार से मुक्ति मिलेगी। भदऊ चुंगी क्षेत्र में जाम की समस्या भी खत्म होगी और राजघाट पुल से चंदौली की ओर आवागमन सामान्य हो जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page