Connect with us

गोरखपुर

कंपोजिट विद्यालय सेमरडाडी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। कंपोजिट विद्यालय सेमरडाडी, खजनी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भावनाओं के साथ मनाया गया। विद्यालय का वातावरण बच्चों की मधुर हंसी, रंग-बिरंगी गतिविधियों और शिक्षकों के स्नेहिल व्यवहार से एक उत्सव स्थल जैसा प्रतीत हो रहा था। इस विशेष अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश मिश्र सहित शिक्षकगण रजनीश चौरसिया, सीमा पांडेय, गंगा मौर्य, प्रेरितिता जायसवाल प्रतिभा तिवारी, सुलेखा राजन और सरिता मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनके सपनों को पंख देना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश मिश्र ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे तभी खिलते हैं जब उन्हें स्नेह, सहयोग और सुरक्षित वातावरण मिलता है और यही विद्यालय परिवार का उद्देश्य है।

शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई बांटी और पढ़ने-लिखने की सामग्री का वितरण किया। बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था, मानो पूरा विद्यालय उनकी खिलखिलाहट से जीवंत हो उठा हो। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यह संकल्प दोहराया कि हर बच्चे को श्रेष्ठ शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य ध्येय रहेगा।

Advertisement

बाल दिवस के कार्यक्रम ने बच्चों और शिक्षकों के बीच उस गहरे रिश्ते को फिर से उजागर किया, जो प्रेम, भरोसे और मार्गदर्शन पर आधारित है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page