Connect with us

गाजीपुर

औड़िहार जंक्शन पर यात्रियों से झगड़ा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे औड़िहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच से दो व्यक्तियों को यात्रियों से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

जीआरपी चौकी औड़िहार की पुलिस टीम को यात्रियों से सूचना मिली थी कि दो लोग ट्रेन में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों से विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची, जहां दोनों व्यक्तियों को यात्रियों से उलझते हुए गाली-गलौज करते और मारपीट पर उतारू पाया गया।

Loading...

पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम मनीष मौर्या (35) बताया। वह विक्रमा मौर्या का पुत्र है और गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव का निवासी है। दूसरे व्यक्ति की पहचान अश्वनी सिंह (28) के रूप में हुई, जो संकठा सिंह का पुत्र और गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के झोटन जखनिया गांव का रहने वाला है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी ने दोनों अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में जीआरपी चौकी औड़िहार जंक्शन के उपनिरीक्षक प्रभात चंद्र पाठक, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल विशाल पांडेय और कांस्टेबल धर्मपाल यादव शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page