Connect with us

गाजीपुर

ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, 10 वाहन सीज

Published

on

Loading...
Loading...

संयुक्त टीम ने चलाया रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान, आगे भी औचक कार्रवाई की चेतावनी

गाजीपुर। भांवरकोल-बलिया रोड पर बीती रात ओवरलोड वाहनों के संचालन की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। दिनांक 19/20 जून की मध्य रात्रि को उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, परिवहन विभाग के पीटीओ गाजीपुर तथा खनन अधिकारी गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 10 ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच जारी रहेगी और ओवरलोडिंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रखा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page