Connect with us

गाजीपुर

लेखपाल ने ग्राम प्रधान सहित दो के खिलाफ दी तहरीर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम मनिया के लेखपाल दीपक यादव ने ग्राम भदौरा के ग्राम प्रधान बिट्टू कुशवाहा तथा उनके पिता नंद बिहारी कुशवाहा के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

लेखपाल ने बताया कि 14 जून को समाधान दिवस के मौके पर अखिलेश कुशवाहा ग्राम भदौरा के प्रार्थना पत्र की जांच करने के लिए भदौरा आराजी संख्या 139 पर पैमाइश के लिए पहुंचा। ग्राम प्रधान बिट्टू कुशवाहा तथा उनके पिता नंद बिहारी कुशवाहा पैमाइश करने से मना करने लगे। बोले कि पैमाइश न करो, यहां से चले जाओ।

लेखपाल का आरोप है कि उक्त सरकारी जमीन पर रामचंद्र का घर है, जो ग्राम प्रधान का करीबी बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने सरकारी जमीन पर पैमाइश में अवरोध डाला तथा गाली-गलौज की। ग्राम प्रधान ने कहा कि मेरे बिना अनुमति के गांव में घुसना नहीं, बिना पूछे गांव में घुसे तो जान से मार दूंगा।

लेखपाल ने बताया कि पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध खनन किया गया था। इसके संबंध में उनके खिलाफ 3/5 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया था। उक्त अभियोग को लेकर ग्राम प्रधान नाराज हैं।

Advertisement

तहरीर देने के दौरान तहसील अध्यक्ष संतोष राय, उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, संगठन मंत्री आशुतोष सिंह, अमित यादव, बृजेश यादव आदि मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page