Connect with us

गाजीपुर

एसपी ने ली परेड की सलामी, नवचयनित आरक्षियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई। एसपी ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट ट्रेनिंग कोर्स के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों को भी अनुशासन के नियमों की ब्रीफिंग दी गई।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर, डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी जायजा लिया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, यूटी क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page