Connect with us

जौनपुर

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

भूमि विवाद, मारपीट और पारिवारिक मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

अधिकारियों से बोले— शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध कार्रवाई करें

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़े प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।

शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के समाधान में अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी ने अधिकारियों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक फरियादी को कार्रवाई की प्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना और जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत करना है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की शिकायत गंभीरता से सुनी जाएगी तथा कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page