Connect with us

वाराणसी

एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की बीमारी से मौत, छुट्टी न मिलने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्यूटी में तैनात एक बीएलओ की बीमारी के चलते बुधवार सुबह मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद उन्हें ड्यूटी से राहत नहीं दी गई और इलाज के अभाव में उन्होंने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर गांव निवासी बीएलओ शेख मुहम्मद अजगर अली कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने कई बार अधिकारियों से अवकाश लेकर इलाज कराने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। परिवार के लोगों ने जब उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने जांच के बाद ज्वाइंडिस (पीलिया) का संक्रमण बताया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।

Loading...

परिजनों के मुताबिक बीमारी के बाद भी शेख मुहम्मद अजगर अली लगातार अधिकारियों से छुट्टी की मांग करते रहे, लेकिन उनकी बात को बहाना बताकर टाल दिया गया। बताया गया कि सुपरवाइजर ने उन्हें एसआईआर का कार्य समाप्त होने और मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अवकाश देने का आश्वासन दिया था। इस बीच उचित इलाज नहीं मिलने के कारण बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page