Connect with us

मऊ

एनसीडी स्क्रीनिंग पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में ई-कवच पोर्टल पर एनसीडी स्क्रीनिंग और सी-बैंक फॉर्म भरने को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला 19 से 25 फरवरी 2025 तक चलेगी, जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अपर शोध अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को पोर्टल के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

मंडलीय अनुश्रवण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया, जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी मेडिकल ऑफिसर्स की आईडी बन चुकी हैं। अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स द्वारा रेफर किए गए मरीजों को एमओ अपनी आईडी से देख सकेंगे और आवश्यक उपचार कर सकेंगे।

Loading...

20 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से एनसीडी स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशिक्षण में एआरओ सुनील कुमार सिंह, यूपीटीएसयू से आलोक और एनसीडी सेल से दुर्गा सिंह भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page