Connect with us

वाराणसी

एडीजी-पीएसी ने प्रशिक्षुओं से पूछा फेसबुक का क्राइम कनेक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

एडीजी-पीएसी का संदेश— डिजिटल युग में पुलिस को होना होगा टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली

वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने शनिवार को 36वीं रामनगर पीएसी का औपचारिक निरीक्षण किया और प्रशिक्षणार्थियों के साथ कक्षाओं में संवाद कर उनके सिलेबस और अध्ययन की प्रगति जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानवाधिकारों और साइबर-ज्ञान से जुड़े सवाल उठाए तथा विशेष रूप से पूछा कि फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स के जरिए अपराधियों की गिरफ्तारी कैसे होती है, इस पर प्रशिक्षुओं ने अपने मत साझा किए।

Loading...

एडीजी-पीएसी ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर और डिजिटल दक्षता अनिवार्य है और इसका प्रशिक्षण सभी रिक्रूटों के लिये आवश्यक होना चाहिए। उन्होंने कंप्यूटर क्लासों की समीक्षा की और आरटीसी मेस व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रवींद्रालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन में जवानों और बेसिक ट्रेनिंग ले रहे रिक्रूटों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएँ भी सुनी गईं और उनके समुचित समाधान के निर्देश दिए गए।

सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने एडीजी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निरीक्षण टीम में सहायक सेनानायक राजेश कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. अवरार अहमद, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव और आरटीसी प्रभारी गौरव त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही। एड्रेसिंग के दौरान ए, बी, सी कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण को अपनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page