Connect with us

वाराणसी

एचडीएफसी बैंक कछवा शाखा का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं चेयरमैन नगर पंचायत मिताली जायसवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर जनपद में एचडीएफसी बैंक की एक और नयी शाखा का कछवा में शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं चेयरमैन नगर पंचायत मिताली जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।
शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी को भव्य श्रीराम मंदिर के लकड़ी के बने हुए प्रतीक स्वरूप एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कछवा बाजार में बैंक के शुभारंभ को सराहनीय प्रयास बताया और कहा कि बड़ी संख्या में कछवा के लोग बैंकिंग से जुड़े और बैंक का कारोबार बहुत अच्छा चले यही मेरी शुभकामना संदेश है।
शुभारंभ के दौरान एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड – मनीष टंडन, क्लस्टर हेड – रोहित खन्ना, बाल मुकुंद राय, मुख्य शाखा प्रबंधक – अम्बरीश सिंह और कछवा शाखा मैनेजर – अशोक मिश्रा ने सभी सम्मानित अतिथिगण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कछवा शाखा में प्रथम दिन 151 खाताधारकों ने अपना खाता खुलवाया 50 से ज्यादा ग्रामीण और व्यापार लोन के आवेदन हुऐ। कछवा बाजार पर स्थित बैंक एटीएम से सुसज्जित है जो 24 घंटे संचालित किया जा रहा हैं।
इस दौरान नवनीत सिंह (अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत), सुरेश सिंह (ए बी एस ए), दिलीप सिंह (ब्लाक प्रमुख) और महेन्द्र सिंह(ब्लाक प्रमुख) सहित बड़ी संख्या में सम्मानित व्यापारी, खाताधारक,
बैंक के अधिकारी और कर्मचारी की शुभारंभ के शुभ अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रही।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page