Connect with us

गाजीपुर

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं अंजली

Published

on

Loading...
Loading...

मनिहारी (गाजीपुर)। नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति की थीम “एक दिन की अधिकारी” के तहत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर में कक्षा 6 की छात्रा अंजली कुमारी को एक दिन के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया।

Loading...

इस दौरान अंजली कुमारी ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गृहकार्य, खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षकों और सहपाठियों को अनुशासन, समयपालन और सक्रिय भागीदारी के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रा की पहल और विचारों की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page