Connect with us

चन्दौली

आलोक इंटर कॉलेज में धूमधाम के मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। नगर पंचायत स्थित आलोक इंटर कॉलेज के परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में पहुंचकर झंडारोहण किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद बहादुर ने तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नाटक और नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित लोग तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे।

प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद बहादुर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें आज़ादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी। आज हम सभी लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कारण आज़ादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन सेनानियों ने अपने घर, परिवार और प्राणों की परवाह किए बिना अंग्रेजों से लोहा लिया और बहुत यातनाएँ सहीं। इस आज़ादी को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना आवश्यक है।

प्रबंध निदेशक दो आज़ाद बहादुर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। इस स्वतंत्रता को दिलाने में वीर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। तिरंगा झंडा हम सभी का गौरव है। तिरंगे के मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए हमें अपने प्राणों की भी आहुति देनी पड़े तो हम तैयार हैं।

Advertisement

तत्पश्चात, पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएँ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page