Connect with us

गोरखपुर

आरा में राजमिस्त्री का काम करने गया गोरखपुर का युवक लापता

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के थाना पिपराइच के अंतर्गत ग्राम जंगल धूसर तिकोनिया नंबर 2 के रहने वाले रामशरन पुत्र राम लखन, उम्र 48 वर्ष, कद 5.7 फुट, रंग सांवला, अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए राजमिस्त्री का काम करने के लिए बिहार राज्य के आरा जिले के सिंघाई गांव में काम करने के लिए 22 फरवरी को घर से निकले। परिजनों द्वारा बताया जाता है कि आरा पहुंच जाने के बाद पत्नी कमला देवी से फोन पर बातें होती रहती थीं।

Loading...

लापता युवक की पत्नी द्वारा बताया जा रहा है कि उनके आरा पहुंचने के बाद उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ती हुई बताई गई। लापता युवक 23 व 24 फरवरी को राजमिस्त्री का काम किया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर लापता युवक रामशरन के साथी द्वारा बताया गया कि 25 फरवरी को वह अपनी मजदूरी लेकर सुबह 6:00 बजे गोरखपुर घर आने के लिए बैग लेकर निकले, जिनकी अभी तक कोई खबर नहीं मिली। परिजनों से संपर्क न होने पर उनकी पत्नी आरा पहुंची और आरा थाने में अपने पति के लापता होने की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराई। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। अगर किसी को जानकारी होती है, कृपया 7018206763 पर संपर्क करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page