Connect with us

गोरखपुर

आठ लाख से अधिक की देनदारी पर अमरनाथ ज्वेलर्स की दुकान कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिला प्रशासन ने बैंक बकाया वसूली अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान अमरनाथ ज्वेलर्स को कुर्क कर सील कर दिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर और नायब तहसीलदार नगर देवेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में राजस्व टीम ने भैरोपुर निवासी प्रोपराइटर विजय वर्मा के स्वामित्व वाले इस प्रतिष्ठान पर यह कार्रवाई की।

हमारे संवाददाता के अनुसार, प्रोपराइटर विजय वर्मा ने बैंक से ऋण लिया था, जिसकी कुल बकाया राशि 8,20,806 रुपये तक पहुंच चुकी थी। राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अमीन लक्ष्मीकांत त्रिपाठी द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार नोटिस और तगादा भेजा जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

निर्धारित समय सीमा बीत जाने और भुगतान न होने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान को विधि-विधान के अनुसार कुर्क करते हुए सील कर दिया।

राजस्व अधिकारियों के मुताबिक, जिला प्रशासन द्वारा राजस्व वसूली को गति देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बकायेदारों की सूची तैयार कर एक-एक कर कार्रवाई की जा रही है।

उप जिलाधिकारी सदर ने सभी बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे समय रहते अपना बकाया जमा कर दें, अन्यथा आने वाले दिनों में इसी तरह की कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए, इसलिए निर्देशों के अनुरूप सख्ती बरती जा रही है।

Advertisement

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मचा है। प्रशासन का कहना है कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बकाया वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page