Connect with us

वाराणसी

आईआईटी बीएचयू में तीन नये डीन और पांच विभागाध्यक्ष नियुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बीएचयू) ने प्रशासनिक और अकादमिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए तीन नए डीन और पांच विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने संस्थान के नियमन 23(1) के तहत इन नियुक्तियों को स्वीकृति दी।

नये डीन:

प्रो. निलय कृष्ण मुखोपाध्याय (मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग): डीन, फैकल्टी अफेयर्स

प्रो. राजेश कुमार (सिविल इंजीनियरिंग): डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट

प्रो. देवेंद्र सिंह (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग): डीन, एकेडमिक अफेयर्स

Advertisement

निवर्तमान डीन प्रोफेसर रजनेश त्यागी, प्रोफेसर श्याम बिहारी द्विवेदी और प्रोफेसर विकाश कुमार दुबे के योगदान की निदेशक ने प्रशंसा की।

नये विभागाध्यक्ष:

प्रो. एन.सी. शांति श्रीनिवासन (मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग)

प्रो. भास्कर बिस्वास (कंप्यूटर इंजीनियरिंग)

प्रो. राजेंद्र प्रसाद (भौतिकी विभाग)

Advertisement

प्रो. सुबीर दास (गणितीय विज्ञान विभाग)

प्रो. चंदन उपाध्याय (स्कूल ऑफ मटेरियल्स साइंसेज)

निदेशक ने निवर्तमान विभागाध्यक्षों के योगदान को भी सराहा।

अन्य प्रमुख नियुक्तियां:

प्रो. राकेश कुमार सिंह (भौतिकी): काउंसिल ऑफ वार्डन के अध्यक्ष

Advertisement

डॉ. विवेक नंदन लाल (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग): काउंसिल ऑफ वार्डन के उपाध्यक्ष

डॉ. मेधा झा (सिविल इंजीनियरिंग): छात्र मामलों की एसोसिएट डीन

प्रो. प्रलय मैती (मटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी): सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटल फैसिलिटी सेंटर के प्रभारी

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर शशांक शेखर मंडल और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मनोज कुमार मंडल अपने कार्यकाल की समाप्ति तक अपने पदों पर बने रहेंगे। निदेशक ने कहा कि यह बदलाव संस्थान के विकास में सहायक होगा और निवर्तमान पदाधिकारियों के योगदान को सराहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page