Connect with us

दुर्घटना

अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराया, महिला की इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सारनाथ (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलमापुर इलाके में एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय तीजा देवी पत्नी छोटे लाल, निवासी ग्राम मडाव, रोहनिया, उक्त टेंपो में यात्रा कर रही थीं। बताया गया कि टेंपो चालक अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो तेज गति से डिवाइडर से जा टकराया।

हादसे में तीजा देवी को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही आशापुर चौकी इंचार्ज मीनू सिंह एवं दीवान विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ऑटो छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उपचार के दौरान गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page