Connect with us

गोरखपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सरया तिवारी गांव के पास हुआ बताया जा रहा है। मृतक की पहचान झरकटहा गांव निवासी राममिलन निषाद (50 वर्ष) पुत्र स्व. धुरी निषाद के रूप में हुई है। वह अपने किसी काम से बाहर गए थे और देर रात बजाज सीटी-100 (UP53 CA 7561) बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे सरया तिवारी के पास लिंक एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Loading...

खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page