Connect with us

वाराणसी

अजय राय से मिलने मेदांता पहुंचे सपा नेता, जल्द डिस्चार्ज की उम्मीद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता रविवार को अस्पताल पहुंचे।

सपा नेता विष्णु शर्मा और पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अजय राय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान अजय राय ने बताया कि चिकित्सकों ने दो दिन के भीतर डिस्चार्ज किए जाने की संभावना जताई है।

Loading...

उन्होंने जल्द ही वाराणसी लौटने की बात भी कही।अजय राय से मुलाकात करने वालों में बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी, रिजवान अंसारी, फैज अंसारी और अब्दुल वाभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page