Connect with us

जौनपुर

अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल ने कुलदीप मिश्रा को बनाया जौनपुर जिलाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

संगठन विस्तार के तहत मिली नई जिम्मेदारी, सनातन संस्कृति संरक्षण और समाज सेवा को देंगे गति

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जौनपुर। अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुलदीप मिश्रा को जौनपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी की संस्तुति एवं सहमति के बाद की।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ रक्षा, समाज सेवा और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए जिले में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। समाज हित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

Advertisement

प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी ने कुलदीप मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जौनपुर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा जनपद है। उन्हें विश्वास है कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक सक्रिय होगा तथा सेवा कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने भी कुलदीप मिश्रा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और नई जिम्मेदारियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कुलदीप मिश्रा का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page