Connect with us

वाराणसी

अखिलेश यादव ने उजागर की बीएचयू अस्पताल की लापरवाही

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अस्पताल स्थित बाल रोग विभाग में आवारा कुत्तों के घूमने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड और ओपीडी परिसर में कुत्तों की मौजूदगी से भर्ती बच्चों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यहां आने वाले मरीजों को कुत्तों के काटने का खतरा बना रहता है।

मामला तब तूल पकड़ गया जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बाल रोग विभाग से जुड़ी चार तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वार्ड के पास तीमारदारों के बीच कुत्ते बैठे और घूमते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कूड़ेदान गिरा हुआ दिखता है, जिसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में भी अस्पताल परिसर में उनकी मौजूदगी साफ दिखाई देती है।

हाल ही में सरकार द्वारा अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर सतर्कता के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद इतने बड़े संस्थान में इस तरह की स्थिति सामने आना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। बाल रोग विभाग में सफाई व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई, जिसके चलते ओपीडी और वार्ड के आसपास कुत्तों की मौजूदगी कम नजर आई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में यहां कुत्ते अक्सर घूमते रहते हैं।

घटना ने अस्पताल की स्वच्छता और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page