Connect with us

वाराणसी

अक्षय कन्यादान महोत्सव को लेकर पुलिस चौकसी तेज, अपर पुलिस आयुक्त ने किया पैदल निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अक्षय कन्यादान महोत्सव के सफल आयोजन के दृष्टिगत, आज अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस. चन्नप्पा ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी खोजवां से शंकुल धारा पोखरा तक पैदल गश्त कर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिनांक 30 अप्रैल 2025 को आयोजित कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल भ्रमण के दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisement

थाना प्रभारी भेलूपुर और चौकी प्रभारी खोजवां को आदेशित किया गया कि अवैध अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।इस दौरान थाना प्रभारी भेलूपुर एवं चौकी प्रभारी खोजवां अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page