Connect with us

सियासत

अंबेडकर प्रतिमा के सामने सामुदायिक शौचालय के निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के तहसील जयसिंहपुर के ग्राम सभा सुदनापुर बाजार में स्थित अंबेडकर पार्क में ग्राम प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण करवाने के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।

Loading...

आज 27 दिसंबर को प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र दिया और आरोप लगाया की गाटा संख्या 147 जो नवीन परती में दर्ज है,और उसी स्थान पर करीब 25 वर्ष पहले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगी हुई है। उसी प्रतिमा के सामने वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है । अगर निर्माण नहीं रुका तो हम जनता के साथ आंदोलन करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page