Connect with us

वाराणसी

अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह संपन्न, रंभा सिंह बनीं अध्यक्ष, प्रो. रश्मि सिंह महासचिव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका ट्रामा सेंटर मार्ग स्थित सभागार में आयोजित आठवां अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह सह त्रैवार्षिक बैठक भव्यता के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों की वीरांगनाओं के साथ-साथ अमेरिका और नेपाल से आई क्षत्राणियों ने भी भागीदारी की। दो सौ से अधिक क्षत्राणियों को वीरांगना सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह रहीं, जबकि नेपाल राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य आभासेतु सिंह और चंबल से पहुंचीं सीमा परिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से अमेरिका निवासी समाजसेवी रंभा सिंह को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का अध्यक्ष चुना गया। बिहार के कैमूर की बेटी और चंदौली की बहू रंभा सिंह अमेरिका में भी महाराणा एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की संस्थापक अध्यक्ष और चर्चित समाजसेवी हैं।

सतना की प्रो. रश्मि सिंह बैस को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रूपाबा जड़ेजा दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं, जबकि नेपाल की आभा सिंह को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर प्रो. प्रीति काश्यप (पटना), सुनीता सिंह (मुंबई), प्रतिभा सिंह (प. बंगाल), डॉ. संजू सिंह (दिल्ली) और वंदना सिंह (मध्यप्रदेश) का चयन किया गया।

वंदना रघुवंशी (वाराणसी), डॉ. बी. प्रियम (पटना), पूनम प्रभात (कटिहार), बबीता तंवर (हरियाणा) और डॉ. आराधना चौहान (मध्यप्रदेश) को राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया गया। झारखंड की सरोज सिंह कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता दीपा सिंह कानूनी सलाहकार चुनी गईं। संरक्षक मंडल में कमलेश सिंह सिसोदिया (राजस्थान), डॉ. हिना सिंह, सीमा परिहार और बिहार की एमएलसी निवेदिता सिंह शामिल की गईं।

समारोह में एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, मिस यूनिवर्स टीन मीनाक्षी सिंह, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खिंची सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संयुक्त महामंत्री प्रो. रश्मि बैस ने बताया कि समारोह में “बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन” पर विशेष परिचर्चा हुई और संगठन को और सशक्त बनाने पर मंथन किया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page