Connect with us

चन्दौली

अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली।

प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विनदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात करीब 23.10 बजे ग्राम जेठमलपुर तिराहा एनएच-02 हाइवे पर चेकिंग के दौरान स्कार्पियो वाहन संख्या UP22M8225 को रोका। तलाशी में वाहन से 14 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM फ्रूटी, प्रत्येक पेटी में 48 पाउच, कुल 672 पाउच बरामद हुए। हर पाउच में 180 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 120.96 लीटर पाई गई। साथ ही 3 पेटी हावर्डस 5000 बीयर केन बरामद हुई, प्रत्येक पेटी में 24 केन, कुल 72 केन और कुल मात्रा 36 लीटर थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कंचन सिंह पुत्र श्री कृष्णा सिंह, निवासी ग्राम सहसी थाना चेनारी, जिला रोहतास, बिहार उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब अलग-अलग जगह से खरीदकर बिहार ले जाई जा रही थी, जहां इसकी बिक्री की जानी थी।

पुलिस ने स्कार्पियो वाहन, एक मोबाइल फोन और 6300 रुपये नकद भी बरामद किया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा में आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनदेश्वर प्रसाद पांडेय, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विष्णु प्रजापति, शंकर राम, बृजेश चौहान और राजू सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page