Connect with us

गाजीपुर

अंग्रेजी माध्यम स्कूल बने लूट का अड्डा : कुंवर रमेश सिंह पप्पू

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रमेश सिंह पप्पू ने जिला अधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन देकर मांग किया है कि सभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तक लागू की जाए।सभी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय प्रत्येक वर्ष नए-नए पब्लिकेशन की किताबें लगाकर अभिभावकों से 10 से ₹12 हजार वसूल लेते हैं। जबकि एनसीईआरटी की किताबें महज 4 से 5 सौ में उपलब्ध हो जाती हैं।

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि प्रत्येक साल ड्रेस के नाम पर एडमिशन फीस के नाम पर हजारों वसूल लिया जाता है। जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त भार पड़ता है अभिभावक परेशान हैं।उनकी परेशानियों को देखते हुए मैं जिलाधिकारी गाजीपुर को एक ज्ञापन सौंपा  है।जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है कि अगले 20 तारीख को सभी स्कूल मैनेजर की बैठक है जिसमें इस संदर्भ में बात किया जाएगा।

Loading...

इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि अगर जिलाधिकारी स्तर से कार्यवाही नहीं की गई तो हम माननीय मुख्यमंत्री तक इस बात को लेकर जाएंगे और जब तक एनसीईआरटी की किताबें लागू नहीं होते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page