Connect with us

वाराणसी

हैदराबाद के श्रद्धालु ने माता विशालाक्षी को चढ़ाया चांदी का मुकुट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता विशालाक्षी देवी को फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि के शुभ अवसर पर रजत मुकुट धारण कराया गया। यह भव्य मुकुट हैदराबाद के श्रद्धालु ब्रम्हाइया कुराबाला कोटा और जय जी द्वारा अर्पित किया गया, जिसका वजन आधा किलो था।

रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने माता के दोनों विग्रहों को विधिवत अभिषेक के बाद मुकुट धारण कराया। अभिषेक के दौरान पंचामृत स्नान, नवीन वस्त्र, पुष्प, हार और विभिन्न अलंकरणों से माता का विशेष श्रृंगार किया गया।

मुकुट अर्पण के पश्चात भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से माता की महाआरती में भाग लिया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने माता विशालाक्षी का दिव्य रूप निहारा और आशीर्वाद प्राप्त किया। काशी में आस्था और भक्ति का यह दृश्य भक्तों के मन में विशेष श्रद्धा का संचार कर गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page