Connect with us

मुम्बई

सैफ अली खान पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुंबई पुलिस ने  ठाणे पश्चिम से गिरफ्तार कर लिया है। 30 वर्षीय यह आरोपी लंबे समय से विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास जैसे अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर छुपा हुआ था।

बता दें कि, गुरुवार तड़के सैफ अली खान के बांद्रा स्थित फ्लैट में डकैती के इरादे से घुसे इस हमलावर ने चाकू से हमला कर अभिनेता को छह बार घायल किया। गंभीर चोटों के चलते सैफ को उनके बेटे इब्राहिम अली खान ने तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी कई सर्जरी की गई। फिलहाल सैफ खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का निवासी है। उसके पास भारत का कोई वैध पहचान पत्र नहीं मिला। वह हाउसकीपिंग एजेंसी के जरिए काम कर रहा था और फर्जी नामों से भारत में रह रहा था। यह सवाल अब भी बना हुआ है कि एक विदेशी नागरिक कैसे भारत में नाम बदलकर इतने समय तक रह पाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और जल्द ही घर लौट सकते हैं। उनके परिवार ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page