Connect with us

देवरिया

सेंट पॉल के छात्रों ने एसबीआई शाखा में सीखा बैंकिंग

Published

on

Loading...
Loading...

सलेमपुर (देवरिया)। सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, सलेमपुर के छात्रों ने हाल ही में बैंकिंग के व्यावहारिक पहलुओं को समझने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की सलेमपुर शाखा का दौरा किया। यह पहल विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार मिश्र की सोच का परिणाम थी जिसमें छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी वास्तविक जानकारी दी गई।

इस पहल के अंतर्गत कॉमर्स विभाग के छात्रों को बैंकिंग प्रक्रिया, ग्राहक सेवा, कर्ज प्रक्रिया, खाते खोलने की प्रक्रिया, डिजिटल बैंकिंग और एनपीए जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।बैंक के प्रबंधक और कर्मचारियों ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें बैंकिंग कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया।

छात्रों ने प्रबंधक से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा का समाधान किया और यह अनुभव उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखना बल्कि उन्हें व्यावहारिक शिक्षा देकर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

इस विजिट ने छात्रों को बैंकिंग के अलावा जीवन में व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। यह पहल अन्य स्कूलों के लिए एक प्रेरणा बन सकती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page