Connect with us

गोरखपुर

सड़क पर गिट्टी के ढेर से टकराकर पलटी कार, चालक बाल-बाल बचा

Published

on

Loading...
Loading...

बांहपुर में रामजानकी मार्ग पर हुआ हादसा, चालक को मामूली चोट; सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से सुरक्षा पर उठे सवाल

गोला बाजार (गोरखपुर), 11 अक्टूबर। गोला थाना क्षेत्र के बांहपुर में शनिवार रात रामजानकी मार्ग पर सड़क किनारे रखे गिट्टी के ढेर से टकराकर एक कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार को सीधा किया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। एक निजी चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत गोला के गोपालपुर वार्ड नंबर 15 निवासी शिव मद्देशिया पुत्र अमरनाथ मद्देशिया दुकानदार हैं। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन वह बड़हलगंज से बाजार कर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांहपुर के पास रामजानकी मार्ग के दक्षिणी हिस्से में सड़क पर रखे गिट्टी के ढेर से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार गिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई।

Advertisement

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से हादसे का खतरा

बताया जा रहा है कि सड़क पर ट्रक से उतारी गई गिट्टी का ढेर रखा हुआ था। हालांकि, गिट्टी और बालू किसने सड़क पर रखी थी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सड़क पर इस तरह निर्माण सामग्री रखे जाने से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए ऐसी बाधाएं दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। समय रहते निर्माण सामग्री नहीं हटाई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page