Connect with us

आजमगढ़

‘मेरा गांव, डिजिटल गांव’ अभियान को मिली रफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बीएसएनएल अधिकारियों ने किया फील्ड विजिट

ग्राम प्रधानों ने बीएनयू गठन और एफटीटीएच कनेक्शन विस्तार में सहयोग का दिया भरोसा

आजमगढ़। बीएसएनएल की महत्वाकांक्षी ‘मेरा गांव, डिजिटल गांव’ योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोइलसा और अहरौला ब्लॉक के ग्राम पंचायतों का फील्ड विजिट किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।

आजमगढ़ के ओए (OA) हेड अनिल कुमार मीना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एसडीओ कमलेश यादव, आर.बी. मिश्रा तथा मनीष ने कोइलसा ब्लॉक के सिंघोरा ग्राम पंचायत और अहरौला ब्लॉक के खानपुर चंदू ग्राम पंचायत का दौरा किया।

फील्ड विजिट के दौरान अनिल कुमार मीना ने ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर योजना के तहत बीएनयू (BNU) के गठन तथा एफटीटीएच (FTTH) कनेक्शन अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

Advertisement

ग्राम प्रधानों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा गांव के अधिकाधिक लोगों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी योजना में रुचि दिखाई और बीएसएनएल के एफटीटीएच कनेक्शन लेने की इच्छा जताई। अधिकारियों ने उन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं के लाभों की जानकारी दी।

बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे फील्ड विजिट आगे भी जारी रहेंगे। उनका कहना था कि ‘मेरा गांव, डिजिटल गांव’ अभियान के माध्यम से डिजिटल इंडिया मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आधुनिक संचार एवं ऑनलाइन सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page