Connect with us

गोरखपुर

पति से वीडियो कॉल के बाद फंदे से लटका मिला पत्नी का शव

Published

on

Loading...
Loading...

ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के पांडेय टोला में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। 25 वर्षीय चांदनी सिंह का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है।

वीडियो कॉल के बाद उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले चांदनी की अपने पति मनीष सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद और कहासुनी होने की बात सामने आई है। आरोप है कि कॉल खत्म होने के कुछ ही देर बाद चांदनी कमरे में गई और फंदा लगाकर जान दे दी।

6 साल की बेटी ने देखा मां का शव

Advertisement

घटना उस वक्त सामने आई जब रात करीब डेढ़ बजे चांदनी की 6 वर्षीय बेटी राजनंदनी अपनी मां को तलाशते हुए नीचे कमरे में पहुंची। वहां मां को पंखे से लटका देख वह चीख पड़ी। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दूसरी शादी के दो महीने बाद मौत

परिजनों ने बताया कि चांदनी की पहली शादी वर्ष 2017 में राजकुमार विश्वकर्मा से हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी है। पारिवारिक विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया था। करीब दो माह पूर्व चांदनी ने मनीष सिंह से दूसरी शादी की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ननद उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी वजह से वह कुछ दिन पहले पांडेय टोला स्थित अपने भाई के घर आकर रह रही थी।

सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस अब मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की गहन पड़ताल कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page