Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के अगस्ता गांव के समीप सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक के पास खड़े युवक को कुचलते हुए बरगद के पेड़ से जा टकराया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

मृतक की पहचान शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार भारती (32) के रूप में हुई है। वह अपने साथी आशीष के साथ एक ही बाइक से दवा लेने गाजीपुर जा रहे थे। अगस्ता गांव के पास उन्होंने बाइक रोकी, आशीष लघुशंका के लिए गया और सुरेन्द्र बाइक के पास खड़ा रहा। तभी सामने से आ रहा ट्रैक्टर नियंत्रण खो बैठा और सुरेन्द्र को बाइक सहित जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मृतक सुरेन्द्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उनके पीछे पत्नी किरण देवी, मां शांति देवी और तीन वर्षीय पुत्र शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page