Connect with us

गाजीपुर

जाति जनगणना के फैसले पर सुभासपा ने प्रधानमंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र भेजा। यह पत्र उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी को सौंपा गया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राजभर ने इस कार्यकम की अगुवाई की।

शहीद पार्क में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना का यह निर्णय पिछड़ी और कमजोर जातियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा और इन वर्गों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

Loading...

कार्यक्रम में सुरेश राजभर के साथ अरुण कुमार सिंह, संतोष राजभर, अमरनाथ पासवान, मनोज गुप्ता, रामाशीष राजभर, धर्मराज, महीपत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी को धन्यवाद पत्र सौंपा और इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page