चन्दौली
टैक्स वृद्धि के विरोध में गांधी पार्क में डटे लोग, व्यापार मंडल ने जताया समर्थन

चंदौली। नगर पंचायत में जल और गृह कर में की गई वृद्धि के विरोध में जन संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना गांधी पार्क में गुरुवार से जारी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत चाहता तो बढ़े हुए टैक्स को रोक सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो व्यापारी भी सड़कों पर उतरेंगे।
धरना शनिवार को श्यामा देवी और एडवोकेट शिव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। जन संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक नगरवासियों को टैक्स वृद्धि से राहत नहीं मिलती, विरोध जारी रहेगा।
करीब एक महीने पहले भी समिति ने गांधी पार्क में सभा कर बढ़े हुए टैक्स का विरोध किया था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अब अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया गया है।
धरने में शंभूनाम सिंह, राजेंद्र चौधरी, वशिष्ठ मौर्य एडवोकेट, राकेश मोदनवाल, विनोद सिंह गणित, महमूद आलम, अशोक केशरी, मोहन चौहान, लालचंद्र सिंह एडवोकेट, सुभाष खरवार, भरत बिंद, मनीष राजभर, राजेंद्र राम, अनमोला देवी, संध्या देवी, शिवकुमारी और रीमा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।