Connect with us

वाराणसी

कोतवाली पुलिस ने चलाया पैदल गश्त अभियान, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज कबीर चौरा, सप्तसागर, अमिया मंडी, गाय घाट, काल भैरव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक एवं पुलिस बल ने मिलकर मैदागिन चौराहे से नखास, लोहटिया, कबीर चौरा आदि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई और मार्ग व्यवस्थित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। टीम ने प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने काफी तारीफ की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page