Connect with us

गाजीपुर

एसपी ने सुहवल थाने के सभागार कक्ष का किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में पुलिसिंग को सशक्त और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने थाना सुहवल परिसर में नवनिर्मित सभागार कक्ष का विधिवत लोकार्पण फीता काटकर किया।

इस अवसर पर एसपी डॉ. राजा ने कहा कि नव निर्मित मीटिंग हॉल पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस कक्ष में फरियादियों की समस्याओं को सुगमता से सुना जाएगा तथा त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत एसपी ने उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन से सतत संपर्क बनाए रखें और भरोसेमंद पुलिसिंग को प्राथमिकता दें।

Advertisement

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, जमानियाँ सर्किल के सभी थाना प्रभारी, अन्य अधिकारीगण व पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन संवाद स्थापित कर पुलिस की जनसंपर्क नीति को मजबूती प्रदान की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page