Connect with us

राज्य-राजधानी

UP Police : भर्ती के लिए OTR अनिवार्य, जानिए पूरी प्रक्रिया

Published

on

Loading...
Loading...

वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर भी जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने भर्ती प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब समस्त विज्ञापित पदों के लिए आवेदन One Time Registration (OTR) के माध्यम से किए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 31 जुलाई 2025 से प्रभाव में लाई जा रही है।

OTR प्रणाली का उद्देश्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना और एकीकृत डाटाबेस तैयार करना है, जिससे हर भर्ती में बार-बार जानकारी भरने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर OTR से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल apply.upprpb.in पर लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें। बोर्ड द्वारा सहायता हेतु FAQ और एक मार्गदर्शक वीडियो भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

यदि पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

भविष्य की सभी भर्तियों से संबंधित जानकारी और दिशानिर्देशों के लिए नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in विजिट करते रहें।

नोट: यह OTR पंजीकरण एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिसे एक बार पूरा करने के बाद भविष्य में उपयोग किया जा सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page