Connect with us

Uncategorized

International Yoga Day 2026: वाराणसी में “करो योग, रहो निरोग” कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

Published

on

Loading...
Loading...

केशरवानी वैश्य नगर महिला सभा के आयोजन में योग विशेषज्ञ नीतू खेमका के निर्देशन में हुआ योगाभ्यास

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केशरवानी वैश्य नगर महिला सभा द्वारा रविवार को “करो योग, रहो निरोग” विषय पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक डॉ. सुभाष गुप्ता के भरत मेमोरियल हॉस्पिटल निदान केंद्र के सामने, गिरजाघर, लक्सा रोड स्थित परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में इंटरनेशनल योगा एक्सपर्ट एवं आयुष मंत्रालय से प्रमाणित योग प्रशिक्षक नीतू खेमका के निर्देशन में उपस्थित महिलाओं ने योगाभ्यास किया। आयोजन में सभा की सभी बहनों ने निर्धारित ड्रेस कोड — सफेद टी-शर्ट और काली ट्राउजर — में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

सभा की अध्यक्षा वंदना केसरी ने कहा कि नियमित योग अपनाकर

स्वस्थ और निरोग जीवन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

महामंत्री सारिका केसरी ने उपस्थित महिलाओं को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

योग सत्र के उपरांत श्री राजबंधु स्वीट्स, चौक-कमच्छा की संचालिका श्रीमती मुस्कान गुप्ता द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में सभा की समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ मनाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page