Connect with us

वाराणसी

CBSE 10वीं में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, वैष्णवी 98% अंकों के साथ टॉपर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। CBSE कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइरजपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की छात्रा वैष्णवी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और सभी के लिए प्रेरणा बन गईं

परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता दिखा, जहां 35 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विशेष बात यह रही कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था की शिक्षण व्यवस्था और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Loading...

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा है। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने भी सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की अपेक्षा जताई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page