Connect with us

मऊ

स्कूली छात्रा को बचाने में पलटी कार, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कुसुम्हा फोरलेन पर एक कार स्कूली छात्रा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि छात्रा को कोई चोट नहीं आई।गोरखपुर से वाराणसी के चौकाघाट जा रही कार कुसुम्हा के पास पहुंची थी, तभी एक छात्रा साइकिल से सड़क पार कर रही थी।

अचानक सामने आई छात्रा को बचाने के लिए चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।इस दुर्घटना में सुमित जायसवाल, सुनील और श्रवण नाम के युवक घायल हो गए।

Loading...

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page