Connect with us

मऊ

साइबर टीम की बड़ी सफलता, ठगी की राशि लौटायी

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले के थाना घोसी की साइबर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1,44,000 रुपये की ठगी का शिकार हुई महिला को उसकी पूरी रकम वापस दिलवाने में सफलता प्राप्त की। यह राशि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पीड़िता के भाई को जेल भेजने के नाम पर धोखाधड़ी से निकाली गई थी। महिला मधुर लता यादव, जो कि नदवासराय गांव की निवासी हैं, ने इस फ्रॉड के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।

Loading...

पुलिस टीम ने अपनी मेहनत से यह राशि वापस दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइबर पुलिस टीम ने ठगी के इस मामले में तेजी से कार्रवाई की और पीड़िता को पूरी राशि उसके खाते में लौटा दी। महिला ने इस कार्यवाही के लिए थाना घोसी के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए हमें सतर्क रहना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page