Connect with us

जौनपुर

जफराबाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published

on

जौनपुर (जयदेश)। जफराबाद के बीबीपुर गांव में एक 23 वर्षीय महिला ने गुरुवार रात को अपने घर में पंखे के हूक से ओढ़नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना तब सामने आई जब आसिया का भाई रात के समय घर लौटा और बहन को नहीं पाया। वह कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद रोशनदान से झांका, जहां उसे आसिया फांसी से लटकी हुई दिखी। तुरंत शोर मचाया गया और पुलिस को सूचित किया गया।

थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव और मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आसिया की शादी दो साल पहले मडियाहू के बारी गांव में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुरालवाले उसे मायके भेज चुके थे और फिर उसे ससुराल वापस नहीं ले गए। इसके बाद आसिया के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page