Connect with us

वाराणसी

श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक पलटा, 18 घायल, हिरासत में चालक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं से भरा एक मालवाहक वाहन पलट गया, जिसमें 18 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन चालक नत्थू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अयोध्या दर्शन के बाद वाराणसी पहुंचे श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के चिका गांव से तीर्थ त्रिकोण यात्रा पर निकले 60 श्रद्धालु पहले प्रयागराज और फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वाराणसी पहुंचे थे। उनकी बस को रिंग रोड के पास खड़ा किया गया था, जहां से वे निजी वाहनों से काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए।

पैदल चलने के बाद मालवाहक में बैठने का फैसला

Advertisement

दर्शन के बाद 18 श्रद्धालुओं का एक समूह लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलकर खजुरी इलाके में पहुंचा, जहां महिलाएं थक गईं। इसी दौरान चौबेपुर निवासी मालवाहक चालक नत्थू यादव वहां पहुंचा और प्रति यात्री 40 किराए पर उन्हें रिंग रोड तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

मालवाहक में ठूंसकर 18 लोगों को बैठाया गया और वाहन रिंग रोड वाजिदपुर की ओर बढ़ा। रास्ते में भोजूबीर इलाके में अचानक सामने आए एक वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने तेजी से हैंडल घुमा दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और एंबुलेंस को सूचना दी।

दो की हड्डी टूटी, कई अन्य घायल

इस हादसे में विजंता कुमारी और वीरेंद के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि वीरन रोही दास, मनीराम गोराई, उषा कुमारी, सगरी कुमारी, उचित कुमार, पार्वती, माधव, बेला, राजीव, लकी और रामकुमार सहित अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सभी घायलों का उपचार पंडित दीनदयाल अस्पताल में किया जा रहा है।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस, चालक हिरासत में

पुलिस ने चालक नत्थू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मालवाहक में जरूरत से ज्यादा लोगों को ठूंसकर भरा गया था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page