Connect with us

वाराणसी

गोलगड्डा चौराहे पर शराबियों का उत्पात, महाकुंभ में आयी महिलाओं से की अभद्रता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा चौराहे पर स्थित एक चखना दुकान के बाहर शराब के नशे में धुत शराबियों ने महाकुंभ में आई महिलाओं के साथ अभद्रता और छींटाकशी की। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आदमपुर थाना प्रभारी अपने सजातीय चखना दुकानदार को बचाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद दुकान पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे इलाके में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में पुलिस कमिश्नर (सीपी) की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। लोगों का कहना है कि इस चखना दुकान पर पुलिस का ‘संरक्षण’ प्राप्त है, जिसके कारण यहां खुलेआम नशाखोरी और अभद्रता हो रही है। अगर प्रशासन जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं करता, तो स्थानीय लोग विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन के दौरान इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं। प्रशासन को चाहिए कि तत्काल शराबियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। अगर पुलिस ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो इस मामले को लेकर जनाक्रोश और बढ़ सकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page