Connect with us

वाराणसी

गंगा स्नान के दौरान महिला डूबी, एनडीआरएफ ने बचायी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक महिला डूबने लगी, लेकिन एनडीआरएफ के बहादुर जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया।

शिवदासपुर की रहने वाली लक्ष्मी साव (26 वर्षीय) शनिवार को गंगा में स्नान कर रही थीं। तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते वे गहराई की ओर बहने लगीं, जिससे घाट पर हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी फैल गई, लेकिन एनडीआरएफ की टीम पहले से सतर्क थी।

Loading...

घटनास्थल पर तैनात एक एनडीआरएफ जवान ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और अपने अद्भुत साहस व त्वरित प्रतिक्रिया से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी इस बहादुरी से महिला की जान बच गई।

एनडीआरएफ उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना से तुरंत निपटा जा सके। वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में एनडीआरएफ कर्मियों की सतर्कता से कई लोगों की जान बचाई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page