Connect with us

वाराणसी

फुलवरिया तिराहा बने पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के नाम, पत्नी परवीन ने उठायी मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के शिवपुर-फुलवरिया फोर लेन तिराहे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और इसे खेल प्रेम को समर्पित करते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की योजना है। यहां 7-7 मीटर ऊंची दो हॉकी स्टिक लगाई जाएंगी, जो इस क्षेत्र के खेल प्रेम का प्रतीक होंगी।

हालांकि, भारत के पूर्व हॉकी स्टार और ओलंपियन पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद ने इस तिराहे का नाम उनके दिवंगत पति के नाम पर करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी ने अपनी हॉकी कला से न सिर्फ वाराणसी, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया, उसे अपने ही शहर में सम्मान मिलना चाहिए।

परवीन शाहिद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वाराणसी कमिश्नर कौशल राज शर्मा से अपील की है कि फुलवरिया तिराहे को मोहम्मद शाहिद के नाम से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि उनके पति ने वरुणा पार में हॉकी का ककहरा सीखा और अपनी खेल प्रतिभा से काशी का नाम रोशन किया।

हालांकि, परवीन को नहीं लगता कि मुख्यमंत्री से मिलना संभव होगा, इसलिए वह जल्द ही वाराणसी के कमिश्नर से मुलाकात कर पत्रक सौंपेंगी। उनके साथ काशी के हॉकी खिलाड़ी और मोहम्मद शाहिद के साथी खिलाड़ी भी रहेंगे जो इस मांग का समर्थन कर रहे हैं।

Advertisement

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार, इस तिराहे को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इलाके में खेल प्रेम को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बनी रहे।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन परवीन शाहिद की इस मांग पर क्या फैसला लेता है। क्या काशी का यह तिराहा अपने महान हॉकी खिलाड़ी के नाम से जाना जाएगा या फिर इसे मेजर ध्यानचंद को ही समर्पित किया जाएगा ?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page